संश्लेषण (Sanshleshan) (Sanshleshan)
Journal Descriptions
विकासशील राज्य शोध केन्द्र, दिल्ली विश्वविद्यालय की मासिक पत्रिका, संश्लेषण के पंचम अंक को प्रकाशित करते हुए हमें अत्याधिक प्रसन्नता हो रही है। शोध केन्द्र से संबंधित समस्त शोध आर्थियों, शिक्षार्थियों एवं विद्यार्थियों द्वारा समसामयिक विषय पर अपने सामूहिक लेखों द्वारा शोध वास्तविकताओं को प्रकट करने वाली यह एक विशिष्ट हिन्दी मासिक पत्रिका है। वर्ष 2018 का संश्लेषण का यह अंतिम अंक भी है। वर्ष 2018 का दिसम्बर माह भारत की चुनावी राजनीति एवं लोकतंत्र पर मुख्यतः केन्द्रित रहा। 17वीं लोक सभा से पूर्व भारत के पांच राज्यों (राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगना और मिजोरम) में विधानसभाओं के चुनावों ने जनता व मतदाता दोनों को लोकतांत्रिक राजनीति के माध्यम से अत्यंत प्रभावित किया। मुख्य राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के लिए ये चुनाव जहां आगामी लोक सभा चुनाव के लिए 'लघु लोक सभा 2019' के रूप में देखे जा रहे थे वहीं क्षेत्रीय दलों के लिए ये चुनाव उनकी लोकतांत्रिक अस्मिता से जुड गए थे दोनों संदर्भों में दिसम्बर 2018 माह में पांच राज्यों के ये चुनाव भारत की परिवर्तनीय लोकतांत्रिक राजनीति में नए व्याकरण एवं समीकरण का प्रकटीकरण थे। विषय की रामसामयिकता को ध्यान में रखते हुए केन्द्र ने 'चुनावी लोकतंत्र' विषय पर लेख आमंत्रित किये दरा उत्कृष्ट लेखों को सम्पादकीय मंडल ने चयनित किया जो आप सभी के समक्ष एक प्रकाशित | पत्रिका के रूप में उल्लेखित हो रहे हैं। ये रामस्त लेख न केवल भारत के चुनावी लोकतंत्र के विभिन्न आयामों को प्रस्तुत करते हैं अपितु लोकतांत्रिक राजनीति के परिवर्तनीय वाद विषयों की महता को भी उदृत करने का प्रयास कर रहे हैं। संश्लेषण के पंचम अंक के रामस्त लेख मौलिक होने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक जीवन से संबंधित आधारभूत बिंदुओं को भी प्रकट करते हैं लेखकों के विचार स्वतंत्र चिंतन के परिचायक हैं तथा सम्पादकीय मंडल ने इनकी मौलिकता को संपादन के माध्यम से किसी भी प्रकार प्रभावित व परिवर्तित करने का प्रयास नहीं किया है। व्यक्तिगत लेखों में प्रस्तुत तथ्य एवं मत लेखकों की रचनात्मकता, सृजनात्मकता एवं मौलिकता को प्रदृशित करते हैं।
संश्लेषण (Sanshleshan) (Sanshleshan) is :-
-
International, Peer-Reviewed, Open Access, Refereed, Social Science, Politics , Online , Half-Yearly Journal
- UGC Approved, ISSN Approved: P-ISSN E-ISSN: Sanshleshan Journal, Established: 2018,
- Does Not Provide Crossref DOI
-
Not indexed in Scopus, WoS, DOAJ, PubMed, UGC CARE